Vivatech एक प्रकार ऐसी युक्ति है जहाँ पर स्टार्टअप का मेला लगता है। 

इस कम्पनी का यूरोप में सबसे बड़ा रुतबा है। क्योंकि इसके मदद से कई स्टार्टअप उचाईयों तक पहुचे हैं।

विवा टेक्नोलॉजी हर साल पेरिस में स्टार्टअप का आयोजन करती है जिसमे दुनिया भर के टॉप स्टार्टअप को शामिल किया।

 विवा टेक में प्रदर्शनी लगती है और वहां निवेशक मौजूद होते हैं।

सभी स्टार्टअप अपना प्रेजेंटेशन देते हैं इसके बाद इन्वेस्टर्स जिसमें चाहे पैसा लगा सकते हैं।

विवा टेक्नोलॉजी का 2022 का यह छठां संस्करण है। जोकि 15 जून से शुरू हो चुका है।

विवा टेक के इतिहास में पहली बार किसी देश को Country Of The Year मिला है। और वह पहला देश भारत ही है।

2022 में भारत के 50 स्टार्टअप्स को विवा टेक के लिए सेलेक्ट किया गया है।

भारत की ओर से चयनित बायोप्राइम एग्रीसाल्यूशन्स, नीति आयोग द्वारा 15 चयनित स्टार्ट अप में से एक है। 

जिसकी संस्थापक डॉ. रेणुका करंदीकर को पेरिस में उनके पुरस्कार विजेता एग्री-बायोटेक उत्पादों को विवाटेक सम्मेलन में प्रदर्शित करने का अवसर मिला है।