पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) अपनी जादुई आवाज के चलते लाखों दिलों पर राज करते थे।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला पंजाब के मानसा जिले के मूसा गांव में 11 जून 1993 को एक सिख परिवार में [पैदा हुए थे।
सिद्धू मूसे वाला का गायन के प्रति प्रेम और गायक होने का जुनून छठी कक्षा में शुरू हो गया था। तब स्कूल जाने वाले सिद्धू ने लुधियाना में हरविंदर बिट्टू संगीत अकादमी से गायन सीखा था।
2018 में उन्होंने अपना पहला एल्बम ‘PBX1’ जारी किया था। यह एल्बम कैनेडियन एल्बम चार्ट पर चार्टर्ड था।
इन्होंने ‘2019 ब्रिट एशिया टीवी म्यूजिक अवार्ड्स’ में सर्वश्रेष्ठ एल्बम का पुरस्कार भी जीता था।
इससे पहले उन्हें 2017 में अपने गाने ‘सो हाई’ से सफलता मिली थी।
सिद्धू मूसे वाला को अक्सर समाज या किसी भी सामाजिक समूह के विभिन्न दृष्टिकोणों, भावनाओं, मूल्यों और व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता था।
सिद्धू मूसे वाला ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पंजाब के मानसा जिले से कांग्रेस टिकट से चुनाव लड़ा था।
उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंगला ने 63,323 मतों के बड़े अंतर से हराया था।
सिद्धू मूसे वाला ने अप्रैल 2022 में लॉन्च हुए अपने गाने ‘बलि का बकरा’ से आम आदमी पार्टी और उनके समर्थकों पर निशाना साधा था और आप समर्थकों को 'गद्दार' भी कहा था।