बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक है दीपिका रणवीर की जोड़ी।

जहाँ रणवीर अपने हरफनमौला स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वहीँ दीपिका अपनी खूबसूरती के लिए फेमस हैं।

दीपिका ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से काफी अवार्ड भी जीते हैं। 

आपको बता दें हाल ही में दीपिका रणवीर ने मुंबई में एक घर लिया है।

जिसकी कीमत 119 करोड़ बताई जा रही है। और सुनने में आ रहा है कि यह घर शाहरुख़ खान के मन्नत के आस पास है।

शाहरुख़ खान के घर का नाम मन्नत है। उसी के अगल बगल रणवीर ने भी अपना आशियाना लिया है।

रणवीर सिंह ने सागर रेशम रेजडेंशियल टावर में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है।

अब सलमान और शाहरुख़ के पड़ोसी बन गए रणवीर दीपिका। 

अंडर कंस्ट्रक्शन चल रहे इस घर से समुद्र का नज़ारा बहुत शानदार दिखता है।

देखना दिलचस्प होगा कि सबसे ऊर्जावान जोड़ी का घर बनने के बाद कितना शानदार होगा।