देवर फिल्म्स साउथ की एक ऐसी फिल्म कम्पनी जिसको जानवरों और इंसानो के फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है।
हाथी मेरे साथी, जानवर और इंसान जैसी फ़िल्में देने वाली कंपनी देवर फिल्म्स ही है।
इसी कड़ी में के सी बोकाडिया की फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ इंसान और कुत्ते के रिश्ते पर बनी अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म रही है।
कन्नड़ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर रक्षित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म Charlie777 को लेकर चर्चा में हैं।
फिल्म ‘चार्ली777’ कुत्तों से जुड़े एक ऐसे बड़े मुद्दे को उठाती है, जिसपर आम तौर पर इंसानों का ध्यान नहीं जाता।
यह फिल्म बॉलीवुड के कुछ सितारों को ऑफर होने पर चर्चा थी। इस मूवी की स्टोरी एक इमोशनल स्टोरी है।
जिसमें इंसानो और जानवरों का एक दूसरे से लगाव कैसा होता है इसकी कहानी पिरोयी गयी है।
कैसे एक कुत्ता किसी दूसरे के यहाँ आकर ठहर जाता है। और दोनों में प्यार हो जाता है।
रक्षित शेट्टी जो कभी रश्मिका के प्यार में पागल थे पहली बार उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।
चार्ली 777 को आप एक पारिवारिक फिल्म के रूप में देख सकते हैं. यह फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।