नवरात्री से पहले एक बार फिर से सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है।

IBJA Rates के अनुसार इस सप्ताह सोना 1405 गिरावट के साथ 49374/10 ग्राम पर बंद हुआ।

वहीं पिछले सप्ताह यही सोना 50779/10 ग्राम पर बंद हुआ था।

ऐसा कहा जा रहा है अमेरिकी फेडरल रिज़र्व व्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर सकता है।

यह भी एक कारण हो सकता है जोकि मार्किट में सोने के दामों में गिरावट देखने को मिल रही हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरट सोने की कीमत 16 सितम्बर को 49374 पर क्लोज हुई।

तो वहीं 22 कैरट की कीमत 49176 प्रति 10 ग्राम रही। सभी दामों की गणना बिना टैक्स के हुई है।

गोल्ड खरीदते समय आपसे GST तथा मेकिंग चार्ज अलग से लिया जाता है।

वहीँ बेंचते समय इसका उल्टा होता है। तब आपको सिर्फ सोने की कीमत वापस होती है -

GST और मेकिंग चार्ज आपको नहीं दिया जाता है। तो यदि आप सोना लेना चाहते हैं तो अभी ले सकते हैं।