भारत के प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी नें 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में योग के लिए कहा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया।
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है।
11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को "अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस" को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
प्रधानमन्त्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।
योग करने से मनुष्य का मन और आत्मा संतुलित रहती है।
विश्व योग दिवस को यादगार बनाने और पूरे विश्व को योग के प्रति जागरूक
करने के लिए रामदेव ने 35 मिनट का विशेष पैकेज तैयार किया था।
भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और गणमान्य लोगों सहित करीब 36,000 लोगों ने
21 जून 2015 को नई दिल्ली में पहले अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 35 मिनट तक
21 योग आसन का प्रदर्शन किया। योग दिवस दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा मनाया गया।