Sidhu Moosewala Mother Pregnancy News: सिद्धू मूसेवाला की माँ हुईं प्रेग्नेंट, दूसरे बच्चे के स्वागत में तैयार सिद्धू के माता पिता

Sidhu Moosewala Mother Pregnancy News: सिद्धू मूसेवाला की माँ हुईं प्रेग्नेंट, दूसरे बच्चे के स्वागत में तैयार सिद्धू के माता पिता। पंजाबी मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला के घर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। आपको बता दें कि सिद्धू मूस के माता पिता अपना दूसरा बच्चा एक्स्पेक्ट कर रहे हैं। बच्चे के स्वागत में पूरा घर लगा हुआ है। आपको पता होगा 2022 में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

60 साल की उम्र में देंगी बच्चे को जन्म

आपको बता दें इस समय सिद्धू के माता पिता की उम्र क़रीब 60 वर्ष है। और वे अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इसकी जानकारी सिद्धू के चाचा चमकौर सिंह ने दी। इस संबंध में सिद्धू के माता पिता ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है सिद्धू की माँ चरण कौर इस समय मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।

ईवीएफ़ के माध्यम से पूरी होगी प्रक्रिया

चाचा चमकौर ने बताया कि ईवीएफ़ द्वारा बच्चा कंसीव किया जा रहा है। और डॉक्टर के अनुसार मार्च में बच्चे का जन्म हो सकता है। आपको बता दें 29 जून 2022 को कार में ही सिद्धू मूसेवाला को गोली मार दी गई थी। जिसके बाद इस हत्या की ज़िम्मेदारी गोल्डी सिंह ने अपने ऊपर ली। जिसके बाद गोल्डी को गिरफ़्तार कर लिया गया था और अभी भी वह पुलिस की हिरासत में हैं।

सिद्धू अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे। किंतु उनकी हत्या के बाद माता पिता का कोई सहारा नहीं रहा। अब दूसरे बच्चे के आने के बाद पहली बार ऐसा होगा कि सिद्धू के बाद उनके घर में ख़ुशी गूंजेगी। सिद्धू मूसेवाला के चाहने वाले आज भी उनको भूल नहीं पाए हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.