Google Celebrating Chandrayaan 3 Success: गूगल मना रहा चन्द्रयान 3 की सफलता का जश्न, गूगल ने बनाया चंद्रयान डूडल

Google Celebrating Chandrayaan 3 Success: नमस्कार मित्रों, कल आपने भारत को एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए तो देखा ही होगा। हम सभी भारतवासी तथा पूरा विश्व इसका साक्षी बना। ISRO ने वह महान कार्य कर दिखाया जो आज तक किसी ने नहीं किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चन्द्रमा पर जाने वाला भारत चौथा देश है लेकिन चन्द्रमा के दक्षिणी सतह पर जाने वाला भारत विश्व का पहला देश बना है।

ISRO समेत समस्त भारत के लिए गौरवान्वित होने का मौका है। चन्द्रयान 3 के लैंड होते ही विश्व भर के तमाम बड़े बड़े न्यूज़ चैनल तथा समाचार पत्रों ने हेडलाइंस के साथ इस खबर को छापा। आपको बता चन्द्रयान 3 की तारीफ़ करने में वे TV Channel तथा समाचार पत्र सबसे आगे रहे जिन्होंने चन्द्रयान 2 के असफलता पर भारत की खिल्लियाँ उड़ाई थी। लेकिन हमने उन्हें मुहतोड़ जवाब दिया है।

Google Doodle Celebrating Chandrayaan 3 Success

भारत को कल से ही बधाइयों का ताँता लगा हुआ है। ऐसे में हम सबके चाहते और दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल ही कैसे पीछे रह सकता है। आपको बता दें कि गूगल ने Google Doodle को चन्द्रयान 3 के जश्न मनाने के लिए बदल दिया है। आज देख सकते हैं की गूगल ने अपना डूडल को कैसे बदला है।

यह पहली बाद नहीं है जब गूगल ने भारत की सफलता में बधाईओं के साथ जश्न मनाया हो। जब भी किसी महान व्यक्तित्त्व की जयन्ती अथवा कोई त्यौहार पड़ता है तो गूगल उसे भी बढ़िया तरीके से सेलिब्रेट करता है। लेकिन आज का Google Doodle कुछ अलग ही फील प्रदान कर रहा है। चन्द्रयान 3 के सॉफ्ट लैंडिंग के बाद वहां पर क्या क्या कार्य किये जायेंगे इसके ऊपर हमने एक छोटी सी पोस्ट तैयार की जिसे आप देख सकते हैं। चन्द्रयान 3 चंद्रमा पर करेगा ये काम आगे देखें

Chandrayaan 3 Mission Successful: चन्द्रयान 3 सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो करेगा ये काम, देश को होगा अधिक फायदा

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.