UP Board Result 2023 Out Today: उत्तर प्रदेश माद्यमिक शिक्षा परिषद् अर्थात उत्तर प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने की चर्चा काफी दिनों से हवा बानी हुई थी। तमाम प्लेटफॉर्म पर अलग अलग तारीखों का जिक्र किया जा रहा था। लेकिन 24 अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश के सचिव के ट्वीट ने सभी अफवाहों पर ताला लगा दिया।
UPMSP सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कल यानी की 24 अप्रैल 2023 को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया जिसमे यूपी बोर्ड के नोटिस के साथ लिखा कि कल दिनाँक 25 अप्रैल 2023 को यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर यह ट्वीट वायरल होने लगा।
25 अप्रैल को इतने बजे जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
UP Board Result 2023 Out Today. सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने ही लिखा की 25 अप्रैल 2023 को अपराह्न 1:30 बजे UPMSP प्रयागराज से यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस बार दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का इंतजार अब ख़त्म हो गया है। क्योंकि आज दोपहर में 1:30 यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 घोषित होने वाला है।
आपको बता दें यूपी बोर्ड भारत का सबसे बड़ा बोर्ड में से एक है। इस साल इसमें लगभग 58 लाख से भी अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। और अब रिजल्ट की बात सुनकर इन सबमे ख़ुशी का ठिकाना नहीं होगा। सभी विद्यार्थियों को Technoyukti.com की तरफ से मंगलकामनायें तथा भविष्य में देश का नाम रोशन करने में आपका योगदान रहे इसकी इच्छा व्यक्त करते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट से देखें अपना यूपी बोर्ड का रिजल्ट
अगर आपको रिजल्ट देखने में दिक्कत हो रही है तो हमें कमेंट करके बताये। यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहाँ आपको दसवीं तथा बारहवीं का आपको कक्षा का रिजल्ट देखना हो उसपर क्लिक करें और आवश्यक डिटेल देकर रिजल्ट देख सकते हैं।
Official Website: Click Here
हमसे जुड़ने के लिए हमारे सोशल हैंडल को फॉलो करें | |
टेलीग्राम | Join Us |
इंस्टाग्राम | Follow Us |
नोट- Technoyukti पर बताई गयी जानकारी में यदि कोई त्रुटि है तो कृपया कॉमेंट करके जरूर बताएं। जितनी जानकारी हमारे द्वारा इकठ्ठा हो सकी वह आपके सामने प्रस्तुत है। किसी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म का आवेदन करने से पहले उसकी आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से जरूर पढ़ लें। यह सूचना आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही पता चल पायेगी।