ISRO SHAR Recruitment : इसरो में टेक्निकल इंजीनियर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट लोग करें आवेदन

ISRO SHAR Recruitment 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) में हाल ही में 92 खाली पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस 92 पदों पर असिस्टेंट इंजीनियर, टेक्निशियन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर आदि के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। तो यदि आप भी बीटेक या बीएससी करके नौकरी की तलाश में हैं तो इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। आगे आपको इस भर्ती की पूरी जानकारी प्रदान की गयी है।

इसरो शार रिक्रूटमेंट 2023 का पद विवरण

इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन में 92 पदों पर रिक्तियाँ निकाली हैं। Advt No:  SDSC SHAR/RMT/02/2023 के माध्यम से निकली भर्ती के लिए टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट तथा द्रोटमैन में अनेकों पदों की नियुक्ति की जाएगी।  प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

इसरो शार रिक्रूटमेंट 2023 की आवेदन तिथियां

इसरो की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 अप्रैल 2023 से ही प्रारम्भ कर दी गयी। इसकी अंतिम तिथि 16 मई 2023 रखी गयी है। वहीँ इस भर्ती आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि की बात करें तो इसके लिए 17 मई 2023 तक का समय दिया गया है। इन्हीं तिथियों के अन्दर ही आपको अपना पंजीकरण करके फॉर्म को सबमिट करना है।

इसरो शार रिक्रूटमेंट 2023 के लिए योग्यता तथा आवेदन शुल्क की जानकारी

इस भर्ती की आवेदन तिथियों के बाद अब बात आती है कि इसके लिए विद्यार्थी का पास कौन सी शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। तो नोटिफिकेशन के अनुसार इसके लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। जिसमे बीटेक, बीएससी आदि हो सकती हैं। योग्यता की पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना जरूर पढ़ें। इसरो शार की इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर मिल जाएगी।

इसरो शार भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें

ISRO SHAR Recruitment 2023 में आवेदन करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबिस्ते पर जाना होगा जहाँ आपको इसके बारे में समस्त जानकारी मिल जाएगी। आधिकारिक साइट का इस्तेमाल करके ही आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। ऐसी ही सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे टेलीग्राम तथा इंस्टाग्राम को ज्वाइन करें।

Official Website: Click Here

हमसे जुड़ने के लिए हमारे सोशल हैंडल को फॉलो करें
टेलीग्राम Join Us
इंस्टाग्राम Follow Us

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.