Bihar SIS Recruitment 2023: बिहार में 21 वर्ष से अधिक वालों के लिए 4000 पदों पर निकली भर्ती, ऑफलाइन करना होगा आवेदन

Bihar SIS Recruitment 2023: बिहार में 21 वर्ष से अधिक वालों के लिए 4000 पदों पर निकली भर्ती, ऑफलाइन करना होगा आवेदन। बिहार में पुरुषों के लिए रोजगार प्राप्त करने का अच्छा मौका निकल कर आया है। बिहार के थानों में 4000 पदों पर सिक्योरिटी गार्ड की वैकेंसी निकली है। Security and Intelligence Services (SIS)  द्वारा बेंटिया जिले के समस्त थानों में भर्ती कैंप लगाकर काउन्सलिंग की आएगी।

बिहार एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड भर्ती 2023

(Bihar SIS Recruitment 2023) एसआईएस के सह अधिकारी कमांडेंट लक्ष्मी नारायण सिंह ने भर्ती पर चर्चा करते हुए बताया कि यह भर्ती सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। जिसमे 4000 से अधिक खाली पदों पर नियक्ति की जाएगी। इस भर्ती में भर्ती कैंप द्वारा चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा।

Bihar SIS Recruitment 2023 आवश्यक तिथियाँ

भर्ती कैंप की शुरुआत 14 अप्रैल से शुरू होकर 28 अप्रैल तक चलेगी। इस मध्य जिले के सभी थानों में तिथिवार भर्ती कैंप का आयोजन किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें-

बिहार सरकार पोल्ट्री उद्योग पर दे रही है छूट, लाभ लेने की जाने प्रक्रिया।

असिस्टेंट जेलर के पद पर आयी भर्ती, जानिए क्या है आवेदन प्रक्रिया।

टाटा मेमोरियल सेंटर में नौकरी का सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन।

कुल पद

एसआईएस सिक्योरिटी इंटेलिजेंस की इस भर्ती में कुल 4000 पदों पर भर्ती होनी हैं। जिसमे 2700 पदों पर सुरक्षा जवान, 800 पदों पर सुरक्षा सुपरवाइजर तथा 500 पदों पर GTO की नियक्ति की जाएगी।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आयु सीमा 21-37 वर्ष रखी गयी। इससे सम्बन्धित जानकारी आप नजदीकी ठाणे पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया के लिए परीक्षा समेत अन्य प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद एक ट्रेनिंग के बाद ही चयन को पूरा किया जायेगा।

Bihar SIS Recruitment 2023 में आवेदन कैसे करें

इस भर्ती में आवेदन करने का कोई भी ऑनलाइन तरीका नहीं बताया गया है। इसके लिए आपको थानों में लगे भर्ती कैंप में जाकर काउन्सलिंग प्रक्रिया सम्पन्न करनी होगी। इसके बाद आपके चयन की प्रक्रिया शुरू होगी।

हमसे जुड़ने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें- Join Now

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.