
90s के समय में बच्चो के सुपर हीरो के रूप में अगर कोई था तो वह सिर्फ शक्तिमान था। शक्तिमान के किरदार में मुकेश खन्ना ने बहुत अच्छे ढंग से कार्य किया। और लोगों को अपने सुपर हीरो को पहचानने में मदद की। शक्तिमान एक ऐसा सीरियल था जिसे सिर्फ बच्चे ही नहीं बड़े बुजुर्ग भी देखना पसंद करते थे।
लेकिन कुछ कारण वश यह धारावाहिक बंद करना पद गया था। लेकिन इसकी लोकप्रियता को देखते हुए मुकेश खन्ना कई बार कह चुके हैं की शक्ति मन जल्द वापसी करेगा। अभी हाल ही में खबर आयी की शक्तिमान आने वाला है यह सुनकर सबकी वेचैनी बढ़ रही है कि आखिर शक्तिमान का किरदार निभाएगा कौन?
Table of Contents
रणवीर सिंह हो सकते शक्तिमान के किरदार में
शक्तिमान जैसे सीरियल के लिए कौन मन कर सकता है। शक्तिमान के किरदार को निभाने वाले अभिनेता की खोज भी जारी थी। लेकिन खबर आ रही है की इस किरदार के लिए रणवीर सिंह को ऑफर किया गया है। अब देखना यह होगा कि रणवीर इसके लिए हामी भरते हैं या मन करते हैं।
मन करने का एक सबसे बड़ा रीज़न हो सकता है समय का अभाव। क्योंकि सभी अभिनेता अपनी आने वाली फिमों में व्यस्त चल रहे हैं। उसमे से शक्तिमान के लिए समय निकालना कितना मुश्किल होगा ये तो समय ही बताएगा। आपको बता दें रणवीर से पहले इसके लिए अजय देवगन और अक्षय कुमार के नामो पर भी चर्चा हुई थी।
रणवीर सिंह हैं शक्तिमान के लिए परफेक्ट
रणवीर को ऑफर करना शक्तिमान मैनेजमेंट के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना की बराबरी तो शायद कोई नहीं कर सकता लेकिन रणवीर एक ऐसे अभिनेता हैं जो किसी भी किरदार में फिट बैठते हैं और अपनी एक्टिंग से उस किरदार में जान दाल देते हैं।
अगर रणवीर ने शक्तिमान के किरदार के लिए हामी भर दी तो हो सकता है शक्तिमान फिर से एक नयी बुलंदियों पर जाये। क्योंकि आज के समय में रणवीर का क्रेज युवाओं में सर चढ़कर बोलता है। ऐसे में शक्तिमान का किरदार करके रणवीर भी और भी अच्छी ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी जानें-