Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni जानिये धोनी पैसा कहाँ और क्यों इन्वेस्ट करते हैं?

भारत के एकलौते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिनकी कप्तानी ने भारत ने हर वह मुकाम हासिल किया जो और कभी नहीं हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई को रांची में हुआ था और आज 7 जुलाई है इसलिए सबसे पहले धोनी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामाएं और बहुत बहुत धन्यवाद धोनी जो आपने पुरे भारत को अनगिनत ऐसे मौके दिए जिसमे भारत का गौरव बढ़ा। आखिर कौन भूल सकता है 2011 का विश्व कप का फाइनल मैच का अंतिम विजयी छक्का जो धोनी के बल्ले से निकला।

उस छक्के से पिछले 28 वर्षों के सूखे को भारतीयों के ख़ुशी के आँशुओं ने ख़त्म किया था। ऐसा लग रहा था मानो लोगों को क्या मिल गया हो। लेकिन उस समय छोटी सी उम्र में मैं इतना समझ नहीं पाया। परन्तु आज जब भी मैं धोनी के ऊपर कुछ देखता हूँ तो बड़े ही गौर से पढता हूँ। क्रिकेट के भगवन सचिन तेंदुलकर ने भी धोनी की तारीफों के पुल बांधे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के रोचक तत्थ्य

mahendra singh dhoni birthday and investment

किसको पता था कि 2006 में लम्बे बालों वाला एक छोटे से शहर का खिलाडी एक दिन ऐसे मुकाम पर पहुँच जायेगा जहाँ उसे एक Legend की पदवी मिल जाएगी। लेकिन समय के साथ साथ धोनी ने एक से बड़े एक कीर्तिमान स्थापित किये। साल 2007 के T-20 विश्वकप में पहली बार कप्तानी करते हुए ऐसे ऐसे फैसले लेना जोकि खतरनाक हो सकते थे लेकिन कोई व्यक्ति सफल तभी होता है जब वह कड़े फैसले आसानी से ले लेता है।

इस विश्व कप में कप्तानी करके भारत की बिलकुल नयी टीम के साथ भारत को विश्व चैंपियन बनाया। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना, भारत को टेस्ट में नंबर 1 बनाना, 2011 विश्व कप तथा 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी को इंग्लॅण्ड में जाकर जीता। धोनी अपनी कप्तानी में कुछ ऐसे फैसले भी लिए जिससे उन्हें Critisized भी होना पड़ा।  लेकिन वह फैसला टीम के लिए सही साबित हुआ।

धोनी अपने पैसा कहाँ करते हैं निवेश

धोनी क्रिकेट से सन्यास के बाद अब पूरा फोकस अपने बिज़नेस पर किये हुए हैं। धोनी को कभी ट्रेक्टर चलते हुए देखा गया तो कभी ऑर्गनिक खेती करते हुए। धोनी ने अपनी एक कंपनी भी बनायीं है जिसका नाम SEVEN है जोकि फैशन तथा लाइफस्टाइल कंपनी है। इसके साथ ही धोनी ने कई कम्पनयों में अपने पैसे इन्वेस्ट किये हैं। जिससे उनको अच्छी कमाई होती रहती है। धोनी ने 2015 में शुरू हुई कंपनी गरुड़ एयरोस्पेस जोकि सस्ते ड्रोन बनाने का दवा करती है इसमें भी निवेश किया है। इस कंपनी ने धोनी को ही अपना ब्रांड अम्बैस्डर भी बनाया है।

धोनी इसके साथ ही होम लोन तथा इन्शुरन्स कंपनी तथा म्यूच्यूअल फण्ड में भी निवेश करते रहते हैं। धोनी के इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलिओ में एक और नाम शामिल हैं जोकि Cars24 है। इसको तो शायद सभी लोग जानते होंगे यह एक यूज़्ड कार बेंचने वाली कंपनी है। जहाँ पर अच्छी अच्छी कारण अच्छे रेट में मिल जाती हैं।

विज्ञापन से भी करते हैं करोड़ों की कमाई

धोनी इन्वेस्टमेंट से ही नहीं कई कंपनियों के तथा ब्रांड के प्रमोशन के लिए विज्ञापन करने का भी करोडो रुपये चार्ज करते हैं। इसमें ख़ाताबुक, जो डैडी, म्यूच्यूअल फण्ड सही है जैसे अनेक कंपनियां हैं। धोनी सन्यास के बाद से बिजनेसमैन बनने का सफर लगातार जारी रखा हुआ है। अब धोनी IPL छोड़ कर कोई मैच नहीं खेलते। हाल ही में खबर आयी थी कि धोनी घरेलु मैच भी खेलेंगे लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पायी है।

इसे भी जानें-

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.