viva technology kya hai

विवा टेक यूरोप में स्टास्तुप मेला आयोजित करने वाली एक कंपनी है। हर साल पेरिस में इसका आयोजन किया जाता है। 2022 में इसका छठां संस्करण है। इसके पहले 2021 में यहाँ भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मुख्या अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

यहाँ पर हर साल दुनिया भर से कई स्टार्टअप आते हैं और अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अच्छा निवेश प्राप्त करते हैं। इसलिए बिज़नेस को J Curve देने के लिए कुछ हद तक यह बहुत फायदे मंद साबित हो सकता हैं।

विवा टेक्नोलॉजी क्या है?

viva technology kya hai

विवा टेक प्रदर्शनी में 2022 में 15 जून से शुरू हो गयी है। जोकि 18 जून तक चलेगी। इसमें दुनिया भर से तमाम नए स्टार्टअप शामिल होते हैं। इनके साथ ही बड़े बड़े निवेशक भी आते हैं।

जिसका स्टार्टअप अच्छा होता है भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने लायक होता है उसपर Investors अपना पैसा इन्वेस्ट करते हैं। इससे स्टार्टअप वाले को भी पूंजी मिल जाती है तथा निवेशक को कुछ प्रतिशत का प्रॉफिट प्रतिशत हमेशा मिलता है।

भारत के 50 स्टार्टअप चुने गए

साल 2022 में पेरिस प्रदर्शनी के लिए भारत से कुल 50 स्टार्टअप का चयन किया गया है। जिसमे टॉप 15 में भारत की बायो प्राइम एग्रिसोलूशन्स को शामिल किया गया। जिसकी CEO और Founder डॉ. रेणुका करंदीकर जी हैं।

कठिन परिस्थितियों में भी अच्छा कार्य करने वाली कंपनी को प्राथमिकता के साथ देखा गया। क्योंकि lockdown के समय में सभी का बिज़नेस तहस नहस होने की कगार पर था। ऐसे में जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया उनको भी इसमें शामिल किया गया।

भारत को मिला Country of the year का ख़िताब

विवा टेक के इतिहास में पहली बार Country of the year का पुरष्कार की शुरुआत हुई। और भारत पहली बार में ही इसे अपने नाम करने में सफल रहा। भारत की प्रतिभाओं ने भारत का नाम और भी गौरवान्वित कर दिया है। प्रधानमंत्री ने भी इसकी बधाई दी है।

By BABA JI

This is Raghvendra Pratap Pandey Founder of Technoyukti, I am a student also. I completed my graduation in 2018 from Lucknow University. I am from Gonda which is in UP. I do Blogging by passion,Study by culture.I like to share my knowledge and want to share our views, ideas.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.