WWE में भारत के रिंकू सिंह उर्फ़ वीर महान ने तो मानों जैसे आग लगा रखी है। एक के बाद एक प्रतिद्वंद्वी को पस्त करते जा रहे है। डोमिनिक मिस्टेरिओ के बाद वीर महान की जैसे मिस्टेरिओ फॅमिली से दुश्मनी हो गयी थी। जिसे वीर महान ने रे मिस्टेरिओ को पराजित करके ख़तम कर दिया है।
वीर महान ने रे मिस्टेरिओ को दी पटखनी
हाल ही में हुए मैच में वीर महान का मुकाबला रे मिस्टेरिओ से था। मुकाबले में वीर महान पूरी तरह से रे मिस्टेरिओ को धुल चटाने में सफलता पायी। इसी के साथ ही वीर महान ने WWE में एक और जीत हासिल की।
भारत के वीर महान ने अपने इंस्टाग्राम पर gym में तयारी करते हुए फोटो शेयर की और लिखा कि मैंने अपने किये गए वाडे को पूरा किया। वीर महान ने रे मिस्टेरिओ को सबक सीखने का वादा किया था जो उन्होंने करके दिखाया।
वीर महान का फॅमिली बैकग्राउंड
वीर उत्तर प्रदेश के गोपीगंज के रहने वाली हैं। इनके पिता एक ट्रक ड्राइवर थे। वीर महान अपने स्कूली दिनों में भाला फेकने में माहिर थे। लेकिन उनकी किस्मत में विदेश जाके WWE में भारत का नाम रोशन करना लिखा था।