Teleprompter Kya Hai जानिए Teleprompter कैसे काम करता है तथा 2022 में Teleprompter का उपयोग कैसे करें Useful Information

स्वागत है आपका Technoyukti के एक और हिन्दी ब्लॉग में। आज इस लेख में हम आपको Teleprompter Kya Hai तथा Teleprompter कैसे काम करता है के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

दोस्तों टेलीप्रॉम्पटर सबसे ज्यादा चर्चा में तब आया जब हमारे प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए जा रहे भाषण में कुछ रुकावट हुई। विपक्ष में बहुत मजाक उड़ाया कि मोदी जी Teleprompter की सहायता से भी नहीं बोल पाते हैं। ऐसी ही तमाम टिप्पणी की गई।

उसी समय TelePrompter Kya Hota Hai जानने के लिए लोगों में जिज्ञासा उत्पन्न होने लगी थी। तो शायद आपने भी इसके बारे में सुना हो और जानना चाहते हैं तो यह लेख आपकी पूरी मदद करेगा।

Teleprompter Kya Hai What is Teleprompter in Hindi)

Teleprompter एक प्रकार की Display Device है। जिसका उत्पादन अमेरिका में सन् 1950 में Fred Barton, Hubert Schlafly तथा Irving Berlin Kahn के द्वारा किया गया था। Teleprompter को Prompter तथा Autocue के नाम से भी जाना जाता है। यह किसी Script को कैमरे पर बोलने के लिए सुविधा के लिए तैयार किया गया था।

Teleprompter एक यांत्रिक डिवाइस है जो किसी स्क्रिप्ट या स्पीच को कैमरे के सामने पढ़ने में मदद करती है। आपने देखा होगा बड़े बड़े राजनेताओं, News Anchors आदि लोग लम्बा लम्बा भाषण तथा समाचार बिना झिझक पढ़ते रहते हैं। इसके पीछे Teleprompter का हाथ होता है।

Teleprompter पर पहले से तैयार की गई स्पीच को अपलोड कर दिया जाता है और वह Device कैमरे के सामने रखी होती है। जिसमें पूरी Script चलती रहती है। उन्हें देख कर बस बोलना रहता है।

आपने देखा होगा जब कोई नेता भाषण देता है तो उसके सामने कई Glass Panel Stand पर रखे होते हैं जोकि Teleprompter होते हैं। संबोधन के दौरान उन सभी पैनलों पर पहले से तैयार स्पीच चलती है और उसे देख कर नेता लोग संबोधन पूरा करते हैं।

Teleprompter कैसे काम करता है

दोस्तों टेलीप्रॉम्पटर एक स्क्रीन के साथ आता है। इसके पीछे कैमरा या फोन को सेट करके आगे की तरह एक ऐसी डिवाइस रखनी होती है जिसमे हमारी स्क्रिप्ट चल सके। यह काम फोन या टैबलेट से कर सकते हैं।

अब हमे अपनी डिवाइस को प्रमोटर से Connect करना रहता है। जब हम Script वाली Device को प्रॉम्पटर से Connect कर लेते हैं तो हम देखते हैं कि हमारी स्क्रिप्ट सामने लगे Glass Screen पर Move होने लगती है।

Glass Screen पर चल रही स्क्रिप्ट को हम पढ़कर कैमरे के सामने अच्छा संबोधन दे सकते हैं। दोस्तों TelePrompter को Control करने के लिए एक Remote मिलता है जिसकी सहायता से आप Script की Moving Speed, शब्दों के आकार आदि को अपनी सुविधानुसार बदल सकते हैं।

Autocue की Screen एक तरफ से Transparent होती है तथा दूसरी तरफ से Reflective होती है। Transparent Side पर ही Camera Fix किया जाता है जिससे Video में किसी प्रकार की कोई Script Record नहीं होती।

जबकि Reflective Screen पर हमारी Script Run होती है। जिन्हें आसानी से पढ़ा जा सकता है। यही काम News Channels पर News Anchors करते हैं। क्योंकि बड़ी बड़ी खबरों को एक साथ याद कर पाना मुश्किल होता है। इसलिए Autocue का इस्तेमाल करना सुविधाजनक होता है।

Teleprompter का उपयोग व फायदे

Teleprompter की मदद से एक साथ कितनी भी बड़ी खबर हो न्यूज रिपोर्टर पढ़ सकते हैं। किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है।

फिल्मों के डायलॉग बोलने में भी Autocue का इस्तेमाल किया जाता है। Fred Barton एक Actor ही थे जिन्होंने इसका निर्माण किया था।

अगर हम हम यूट्यूब पर वीडियो बनाना चाहते है वॉइसवर करके तो हम Teleprompter का इस्तेमाल करके भी यह काम आसानी से कर सकते हैं।

राजनेताओं के भाषण तैयार होने के बाद Teleprompter पर Script Run कराई जाती है। जिसकी सहायता से वे लोग संबोधन देते हैं।

Teleprompter कितने प्रकार के होते हैं

वैसे तो Prompter के कई प्रकार होते हैं परंतु आज के समय में जो अधिकतर Useful है उन्हे मुख्यतः तीन भागों में बांटा गया है।

1. Presidential Teleprompter

जैसा कि इसके नाम से पता चल रहा है कि यह Autocue राष्ट्रपति के संबोधन के लिए प्रयोग किया जाता है। यह Prompter औरों की अपेक्षा अलग होता है। इसकी सहायता से President को भाषण भली भांति संपन्न करने में सुविधा होती है।

यह डिवाइस में एक ग्लास स्क्रीन होती है जोकि एक स्टैंड पर रखी होती है जिसके नीचे मॉनिटर को रखा जाता है और ऊपर स्क्रीन को इस प्रकार से झुकाया जाता है जिससे Script को साफ देख के पढ़ा जा सके।

2. Camera Mounted Teleprompter

इस प्रकार के प्रॉम्प्टर का उपयोग अधिकतर News Anchor, Teacher, Youtubers लोग करते हैं। इस प्रकार के प्रमोटर में जो Glass Screen होती है उसके Transparent Side पर Camera लगाया जाता है।

और Front Screen पर Script को चलाया जाता है। जिसे देख कर पढ़ना होता है। इससे जो भी स्पीकर होते हैं उन्हें कैमरे की तरफ देखकर ही पढ़ना रहता है। यह Autocue Film Industry भी इस्तेमाल करती हैं।

3. Floor Teleprompter

यह प्रॉम्पटर लगभग सभी ने देखा होगा। यह एक बड़े बॉक्स की तरफ होता है। जिसे भाषण देने वाले या जहा भी Perform करना होता है वहाँ Stage पर रखा जाता है। जिसमें Script चलती रहती है तो रिकॉर्डिंग होती रहती है।

इस प्रकार के प्रॉम्पटर्स का प्रयोग मुख्यतः Stage Performance के लिए किया जाता है। यह Presidential Teleprompter के Similar होता है। इसे भी Stand पर रख सकते हैं। परंतु ज्यादातर बिना स्टैंड के इस्तेमाल में लाया जाता है।

Conclusion

आज आपने जाना Teleprompter Kya Hai इसके साथ मैने आपको इसके प्रकार तथा इसका उपयोग तथा Teleprompter कैसे काम करता है इसकी भी जानकारी देने की कोशिश की है। लेकिन यदि आपको अभी भी इस लेख से सबंधित कोई समस्या है तो हमारे साथ Comment के जरिए शेयर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

आशा करते हैं यह लेख Teleprompter Kya Hai आपके लिए Helpful साबित हुआ होगा। अगर इस लेख से आपको थोड़ी भी जानकारी मिली हो तो कृपया Comment करके हमारा मनोबल बढ़ा सकते हैं।

ऐसी ही महत्त्वपूर्ण जानकारी भविष्य में पाने के लिए हमारे ब्लॉग Technoyukti को Subscribe करें तथा अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करें।

लेख पढ़ने के लिए हृदय की गहराईयों से आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.