हेल्लो दोस्तों स्वागत है आपका एक और हिन्दी ब्लॉग में जहां हम बात करेंगे कि Tik Tok Kya Hai ? Tik Tok Video Kaise Banaye तथा Tik Tok से संबंधित अन्य बातों को जानेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं –
![]() |
What Is Tik Tok and How Use Tik Tok ? |
Tik Tok के बारे में बात करें तो यह एक प्रकार का Entertaining Platform है। जहां पर रोजाना करोड़ों लोग अपनी कलाकारी दिखाते हैं। Tik Tok एक Video Creating और Sharing App है। जिसको मनोरंजन के तौर पर बनाया गया था।
आज के समय में लोग वीडियो देखना अधिक पसंद करते हैं। जिसके लिए YouTube जैसे Platform तो मौजूद हैं ही। परन्तु Tik Tok के मार्केट में आ जाने के बाद ऐसे लोग जिनको Acting करने में Comedy वीडियो बनाने में रुचि है उनके लिए यह सबसे अच्छी जगह है। इसका प्रयोग करके अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। अगर आप Step by Step जानना चाहते हैं कि Tik Tok क्या है ? Tik Tok को कैसे Use करें। (How to Use Tik Tok App) तो बने रहे हमारे साथ हम निम्न बिन्दुओं पर बात करेंगे जो कि पूर्णतः टिक टॉक से ही संबंधित होगी।
- Tik Tok App kya hai
- Tik Tok App Kaise Download kare
- Tik Tok Par Account kaise banaye
- Tik Tok App kaise Use kare
- Tik Tok Par Video kaise banaye
Table of Contents
Tik Tok App Kya Hai –
टिक टोक ऐप एक प्रकार का वीडियो मेकिंग ऐप है जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति अपना कुछ सेकेंड का वीडियो बना करके उसको इसपे अपलोड कर सकता है।
अगर आप में वीडियो बनाने में ललक है आप ऐसा कोई प्लेटफॉर्म खोज रहे हैं तो यह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला है। आप यहां अपना किसी भी टॉपिक पर वीडियो बनाकर अपलोड करिए और शेयर कीजिए।
दरअसल में ये musical.ly का ही Updated Version है जिसका नाम बदल कर टिक टोक कर दिया गया है। जिसको सन 2017 में लॉन्च किया गया था।
![]() |
Musical.ly converted into Tik Tok |
अगर आपके अंदर Creativity है तो आप यहां से काम करके बहुत Famous हो सकते हैं। आपकी वीडियो अगर लोगों को पसंद आएगी तो लोग उसको लाइक और शेयर करेंगे जिसके कारण आपके Followers बढ़ने की संभावना बढ़ती है। आप टिक टोक से पैसे भी कमा सकते हैं। लेकिन आपको पहले कंटेंट पर ध्यान देना पड़ेगा।
Tik Tok App Kaise Download Kare –
इस ऐप को आसानी से डाउनलोड करने के लिए में Step by Step जानकारी देंगे –
1- सबसे पहले आप अपने फोन में Google Play Store खोल लीजिए।
2- Search पे क्लिक करके टिक टोक सर्च करे।
3- अब आप Tik Tok को Download करके Install कर लें।
3 चरणों में आप यह काम पूर्ण कर ले जाएंगे। अगर फिर भी कोई दिक्कत आ रही है तो में नीचे डाउनलोड करने का लिंक दे रहा हूं आप वहां से भी कर सकते हैं।
Tik Tok Apk –
Tik Tok Par Account Kaise Banaye –
टिक टोक पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है। लेकिन अगर आप नए है तो आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है लेकिन आप निश्चिन्त रहें। में आपको आसानी से अकाउंट बनाना सिखा दूंगा। आइए सीखते हैं –
1- सबसे पहले आप Tik Tok App को खोलिए। फूटर में दाहिने तरफ (me) का icon दबाएं।
2- अब आपको Sign Up का विकल्प दिखाई देगा जिसको दबाना होगा।
3- Sign Up करने के लिए आपको 4 विकल्प मिलेंगे। जो इस प्रकार से हैं – Phone or Email, Facebook, Google तथा Twitter जो आप चाहे उसी से कर सकते हैं।
4- Phone or E-mail से करने के लिए विकल्प को चुनेंगे और आप फोन या ईमेल दोनों में से किसी एक को चुनें।
5- आप फोन को चुनें और अपना मोबाइल नंबर डालें। नंबर वहीं डालें जो आपके फोन में कार्यरत हो। क्योंकि उसपे एक OTP आयेगा।
6- OTP डालने बाद आपको अपना Username Select करना है इसके बाद Password बनाना है इतना करने के बाद आपका अकाउंट बनाने का कार्य पूर्ण हो जाएगा। आप अपनी प्रोफ़ाइल अच्छे से बना लें।
Tik Tok App Kaise Use kare –
अगर अपने पहले कभी musical.ly का प्रयोग किया है तो आपको इसको चलाने में कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि इसको ठीक वैसा ही बनाया गया है जिससे हर कोई ठीक से आसानी से प्रयोग कर सके।
लेकिन अगर आप यहां पर नए है तो थोड़ा दिक्कत होगी लेकिन यहां आपको इसका भी जवाब मिल जाएगा कि Tik Tok कैसे चलाएं। पूरी जानकारी चरणों जानेंगे। आइए जानते हैं कि Tik Tok app kaise use kare
1- Home
हम शुरू करते हैं होम से जो कि नीचे की तरफ बाएं तरफ होता है। इसको दबाने पर आपको स्क्रीन पर ऊपर की तरफ दो Following and For You का विकल्प मिल जाता है। Following में आपने जिसको फॉलो किया है उसका वीडियो और For You में आपको उन Creators का वीडियो देखने को मिल जाता है जो कि Popular Creators होते हैं।
2- Search
इसका प्रयोग करके आप किसी की भी वीडियो खोज के देख सकते हैं। आप नए नए वीडियो हसी मज़ाक वाले वीडियो जैसे चाहे सर्च कर सकते हैं।
3- Plus Icon
Plus Icon का विकल्प चुनने पर हमें वीडियो बनाने का पता चलता है। इसको क्लिक करने पर आपको कई विकल्प मिलेंगे जैसे –
Sound –
इसका यूज करके आप वीडियो में जो गाना जोड़ना चाहते हैं Add Sound पर क्लिक करके Add कर सकते हैं।
Motion
इसमें और भी कई विकल्प मिलते हैं जैसे – Flip, Speed, Filters, Timer, Flash इत्यादि। इसका यूज करके वीडियो को आकर्षक बना सकते हैं।
Effects
अगर आप सच में वीडियो बनाना चाहते हैं तो यकीन मानिए इससे अच्छा शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं मिल सकता। क्योंकि इसमें बहुत ही अच्छे अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। जिसकी मदद से आप वीडियो पर अनेकों प्रकार के इफेक्ट से सकते हैं।
Effects में आपको कई विकल्प मिलते हैं जैसे – Trending, Game, New, Glasses, Funny, Meme, Cool, Beauty, Magic, India इत्यादि मनोरंजन को आकर्षक बनाने के लिए दिए गए हैं।
Recording Button
इसमें नीचे की तरह बीच में लाल रंग का बटन मिलता है जिसका प्रयोग वीडियो रिकॉर्ड करने में किया जाता है। आप यहां से 15 सेकेंड या 60 सेकेंड की वीडियो रिकॉर्ड करके पोस्ट कर सकते हैं।
Upload
नीचे की तरफ दाहिने ओर अपलोड का विकल्प मिलता है। आपने अगर पहले से वीडियो बना के रखी है तो अपलोड का यूज करके उस वीडियो को पब्लिश कर सकते हैं।
4- Inbox
इनबॉक्स से हमारे पास आने वाले सभी प्रकार के Notification का पता चलता है। जैसे अगर किसी ने आपको फॉलो किया या आपने जिसको फॉलो किया है उसके द्वारा अपलोड कि गई वीडियो की Notification आप तक पहुंचती है।
5- User Profile
App में दाहिने तरफ नीचे की ओर एक आइकन होता है जहां से हम अपनी प्रोफाइल को देख सकते हैं। और Edit Profile करके ठीक से बना सकते हैं।
Tik Tok Video kaise banaye –
Tik Tok पर वीडियो बनाने के लिए आपको ऐप ओपन करके प्लस के आइकन को क्लिक करना होगा। इसके बाद लाल रंग की बटन से आप वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे इसके बाद आप जैसे भी वीडियो बनाना चाहे वैसा इफेक्ट्स दे सकते हैं।
वीडियो बनाते समय यह ध्यान रखना आवश्यक है कि वीडियो अच्छी बने लोगों को पसंद आए जिससे आपको अधिक से अधिक Like और Followers मिल सकें। आप अगर अपना खुद का Original Contents डालते हैं तो इससे आपके वीडियो के Viral होने की ज्यादे संभावना होती है। क्योंकि आपके द्वारा दिया गया Content कहीं और नहीं मिलेगा। आज मैंने आपको Tik Tok App की जानकारी पूरी तरह से दे दी है।
आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आयी होगी। अगर जानकारी अच्छी लगी हो Comment करके जरूर बताएं और यदि कोई सुझाव या सवाल हो तो हमारे साथ जरूर शेयर करें।
ऐसी ही जानकारी पाने के लिए हमारे Blog को Share और Subscribe करें।
bahut hi badhiya jaankaari
tiktok abhi bhi baki country me to chal hi raha hoga
Nice post
thankyou