सरकारी टीचर कैसे बनें? How to Become a Government Teacher? जानिये सरकारी अध्यापक बनने के 4 तरीके हिंदी में।

How to Become a Government Teacher? सरकारी टीचर कैसे बनें?

मित्रों अगर आप अपने करियर को टीचिंग लाइन में ले जाना चाहते है। तो यह ब्लॉग आपके लिए बहुत ही useful होने वाला है इसमें हम बात करेंगे की How to be a Primary Teacher? प्राइमरी टीचर कैसे बने ? How to be a School Teacher ? स्कूल टीचर कैसे बने ? सरकारी टीचर कैसे बने ?

Teacher

मित्रों जैसा की आपको पता ही होगा कि अध्यापक का हमारे जीवन में अथवा देश के उज्जवल भविष्य बनाने में अहम योगदान रहता है।
भारत वर्ष में गुरु का बहुत सम्मान किया जाता है। अध्यापक पूजनीय माना गया है। सभी धर्मों में गुरु को पूजा करने योग्य बताया गया है।

 

गुरूर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः। गुरुर्देवो महेश्वरः।

 

अर्थात् गुरु ब्रह्मा हैं, गुरु ही विष्णु हैं और गुरु ही शंकर हैं। इसीलिए गुरु का पद सम्मानीय वा पूजनीय है।

हम टीचर बनने से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा करेंगे —

 

  1. Primary Teacher Training course (प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स)
  2. Eligibility for Primary Teacher  ( प्राइमरी टीचर बनने की योग्यता )
  3. Primary Teacher Salary ( प्राइमरी टीचर सैलरी )
  4. Vacancy for Primary Teacher (प्राइमरी टीचर की भर्ती )
  5. UP TET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test)
  6. CTET (Central Teacher Eligibility Test)
  7. TGT and PGT
  8. UGC NET

1. Primary Teacher Training Course (प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स)

 

दोस्तों सरकारी टीचर कैसे बनें इसके लिए तो बहुत ही रस्ते हैं लेकिन हम यहाँ प्राइमरी टीचर कैसे बनते हैं, उसके बारे में जानेंगे। मित्रों टीचर बनने के लिए 2 कोर्स उपलब्ध हैं
  • BTC :-
PRT टीचरकी बात करें तो सबसे पहला नंबर आता है बी टीसी का। BTC का फुल फॉर्म है Basic Teacher Certificate आपको बता दें कि अब BTC का नाम बदल कर DELED जिसका फुल फॉर्म है Diploma in Elementary Education यह 2 साल का डिप्लोमा कोर्स होता है। जिसमे 4 सेमेस्टर होते हैं।
BTC करनेके लिए Graduation में 50 % से पास होना अनिवार्य है। इस कोर्स को करने से क्लास 1 से 5 तक पढ़ने के लिए हम सर्टिफाइड हो जाते हैं।
  •  BTC Course:-
 अध्यापक बनने के लिए यह एक अच्छा कोर्स है। जोकि 2 साल का कोर्स है पहले इसको BTC के नाम से जाना जाता था लेकिन अब इसको डिप्लोमा कोर्स कर दिया गया है। BTC Course को अच्छे कॉलेज से करने के लिए 12th और Graduation को अच्छे मार्क्स के साथ पास होना चाहिए। आज कल इस कोर्स का क्रेज बहुत बढ़ गया है। शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ गए हैं। बस जरूरत हैअच्छी मेहनत की। क्योंकि जाहिर सी बात है की रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तो कम्पटीशन भी बढ़ेगा। आइये अब जानते हैं की इसको करने के लिए एडमिशन कैसे मिलेगा
  •  BTC Admission:-
अगर कोई टीचर बनना चाहता है तो  सबसे ज्यादे जरूरी हो जाता है की इसमें admission कैसे ले सकते हैं। सबसे पहले हम आपको बताना चाहेंगे की इसमें admission किसी प्रवेश परीक्षा के आधार पर नहीं बल्कि मेरिट के आधार पर होता है। 10th ,12th और Graduation के प्रतिशत के आधार पर मेरिट बनती है फिर आपने जो कॉलेज सेलेक्ट किये होते हैं उनमे से किसी एक में आपकी Seat Allot होती है आपकी मेरिट के हिसाब से।
इसमें एडमिशन के लिए हर साल मई तथा जून तक application आते रहते हैं। जिसको आप सरकरी रिजल्ट या official website से चेक कर सकते हैं। इसमें 2 प्रकार के कॉलेज आवंटित होते हैं सरकारी प्राइवेट। सरकारी की फीस 10000 रुपये एक साल कीऔर प्राइवेट की फीस 41000 रुपये एक साल की होती है। ये आंकड़े ब्लॉग लिखने तक के हैं। इसमें चेंज भी हो सकता है अतः आप फेस को सरकारी रिजल्ट पर चेक कर सकते हैं।
  •  B.Ed:-
BTC के बाद आता है बी.एड। दोस्तों बी.एड btc से Upper  लेवल का कोर्स है। B.Ed Full Form Bachelor Of Education है। B.Ed एक ऐसा कोर्स है जिसको करने से प्राइमरी में ही नहीं अपितु जूनियरहाई स्कूल तथा इंटर कॉलेज में भी टीचर बन सकता है। दोस्तों इस कोर्स को पहले प्राइमरी में टीचर बनने की परमिशन नहीं थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सं 2018 में इसको प्राथमिक में अध्यापक बनने की योग्यता प्रदानकर दी।
  •  B.Ed Course Duration:-
टीचिंग लाइन में अपना करियर बनाने के लिए यह एक बहुचर्चित और बहुप्रचलित कोर्स है। आपको बता दे की यह कोर्स की समयावधि पहले एक साल थी बाद में इसको साल कर दिया गया।
  •  B.Ed Admission:-
इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए Entrance Exam (प्रवेश परीक्षा) का प्रावधान है। इसका भी फॉर्म हर साल आता रहता है। इसमें प्रवेश परीक्षा के आधार पर स्कूल कॉलेज का चयन होताहै उसी के आधार पर कॉलेज आवंटित होता है। सरकारी टीचर कैसे बनें या सरकारी टीचर बनने के लिए बी एड बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है.

2. Eligibility for Primary Teacher (प्राथमिक अध्यापकबनने की योग्यता)

प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक बनने के लिए D El Ed या B.Ed का डिप्लोमा या डिग्री कोर्स करना अनिवार्य है। इसके बाद UPTET या CTET में किसी में पास होना चाहिए। और फिर अंतमें एक फाइनल एग्जाम होता है जिसको Super Tet के नामसे जानते हैं। इसमें Cut Off के according selection होता है।
3. Primary School Teacher Salary (प्राइमरी टीचर की सैलरी)
Pay Scale = 9300 – 34500 
Grade Pay = 4200 
यह सैलरी 7th commission pay के पहले करीब 14000 थी।

3. Vacancy for Primary Teacher (अध्यापक भर्ती)

दोस्तों सरकारी टीचर कैसे बनें? के लिए भर्ती हर साल रही हैं। 2018 में 68500 up में आयी थी। 2019 में 69000 vacancy आयी है जो किसी कारन वश कोर्ट में फैसला चल रहा है।अगर आप मेहनत करते हैं तो आप निश्चित ही अपने लक्ष को प्राप्त करेंगे।
जैसा की आप सभी को पता होगा की आज के समय में टीचर बनना इतना इजी नहीं है। क्योंकि आज के समय में प्रतिअस्पर्धा काफी बढ़ गयी है। तो यह तो तय है की अब टीचर की नौकरी वही पायेगा जो उसके काबिल होगा। इसलिए आज से ही आप अपनी मेहनत में लग जाइये जिससे आसानी से आप लक्ष्य प्राप्ति कर सके।
जैसा की आपने ने जाना की टीचर बनना इतना आसान नहीं है उसके लिए अब कई कम्पटीशन एग्जाम कराये जाने लगे हैं। तो आइये जानते हैं कि वो कौन कौन परीक्षाएं हैं। जिनको पास करना बहुत जरूरी है
सरकारी टीचर कैसे बनें? How to Become a Government Teacher? जानिये सरकारी अध्यापक बनने के 4 तरीके हिंदी में।
टीचर की परीक्षाओं की जानकारी हिंदी में। 

4. UP TET

 टीचर बनने के लिए सिर्फ 2 वर्षीय कोर्स करना ही जरूरी नहीं है बल्कि अब competition बढ़ा है तो रास्ते तो कठिन होंगे ही। UP TET का मास्टर बनने के लिए क्या है विधि आइये जानते हैं।
UP TET Full Form Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test होता है। यह एक ऐसा टेस्ट होता है जिसको पास करना प्रशिक्षु के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। Minimum Marks 90 मतलब अगर कोई टीचर बनना चाहता है तो उसको इस परीक्षा को उत्तीर्ण करना होगा और कम से कम 90 अंक प्राप्त करने होंगे तभी आगे की परीक्षा के लिए eligible होगा। इसमें Total Number of Questions 150 होते हैं। जिसमे 90 मार्क्स लाने होते हैं।

  • UP TET Online Form:-
यह फॉर्म online भरा जाता है। इसके योग्यता पहले Second Year या 3rd Semester pass out होना जरूरी था।
लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने इसमें कुछ परिवर्तन किया है कि विद्यार्थी यह परीक्षा कभी भी दे सकतें हैं। UP TET का फॉर्म भरबे के लिए आप 2 Websites का use कर सकते हैं।
आप उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् जोकि इसकी official site है। आप यहाँ से form को online fill कर सकते हैं।
  • Eligibility for UP TET:-
प्राइमरीस्तर:- प्राइमरी स्तर पर कार्य करने के लिए क्या है योग्यता।
12 वीं की परीक्षा पास होना चाहिए और साथ ही स्नातक में कम से कम 50 % अंक प्राप्त होने चाहिए।
B El Ed या D.Ed की डिग्री होना अनिवार्य है।
या फिर BTC या B.Ed में Pass या Appearing कोई भी कर सकता है।
जूनियरस्तर:- जूनियर के लिए 12th,Graduation और education में 4 वर्षीय या 2 वर्षीय कोर्स की डिग्री होनाअनिवार्य है।

  • UP TET Exam Date और Admit Card:-

 

आप UP TET Qualify करके सरकारी टीचर कैसे बनें? के लिये UP TET की ऑफिसियल वेबसाइट या मेरे द्वारा बताई गयी साइट पर इसका पतालगा सकते हैं। इसका फॉर्म लगभग सितम्बर अक्टूबर जाता है। और आप वही से एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

5. CTET

इसका Full Form Central Teacher Eligibility Test है। यह एग्जाम नेशनल लेवल पर होती है। ख़ास कर उत्तर प्रदेशऔर दिल्ली में कुछ ज्यादे ही क्रेज़ है।ये परीक्षा पास करके आप पुरे देश में किसी भी राज्य में joining ले सकते हैं। एक परीक्षा में भी 60 % अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।

  • CTET Eligibility:-

 

इसके लिए भी पूरा वही process है जो UP TET में है। 12th एंड graduation 50 % के साथ पास होना चाहिए और एजुकेशन में जैसे BTC या B.Ed  में  दूसरे वर्ष में Apperaring होना चाहिए।
 साइट से आप CTET के परीक्षा फॉर्म,परीक्षा दिनाँक आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
  • CTET Exam And Form:-

 

इसका फॉर्म भी अगस्त सितम्बर तक जाता हैऔर आप दी जाके इसको भर पाएंगे। और परीक्षा इसकी दिसंबर में होती है।
आपको बताना चाहेंग कि CTET का एग्जाम साल में दो बार होताहै। एक होता जुलाई के आसपास तथा  दिसंबर में होता है।
  • CTET Download Admit Card:-

 

इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आप हमारे द्वारा बताई गयी वेबसाइट से निकल सकतेहैं। वेबसाइट का लिंक मैंने ऊपर दे दिया है।आप जाके देख सकते हैं।  और एग्जाम से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

6.Super TET

इन सभी के बाद आता है फाइनल स्टेज जहा पर हमें परीक्षा का स्तर ऊँचा हो जाता है। जो लोग टीचर बनना चाहते हैं उनके सपनो को प्राप्त करने का आखिरी कदम जिसके बाद आप शिक्षक पदके लिए पूरी तरह से सिद्ध हो जातें हैं।यह परीक्षा देने के बाद cut off निकाली जाती है जिसके आधार पर आपको जिला आवंटित किया जाता है जहाँ आपको अपना कार्यभार संभालना होता है।
  • Selection Process:-
आपकी जोइनिंग के लिए आपके 10th, 12th, Graduation तथा BTC से 10 % मार्क्स तथा TET का  1/4 लिया जाता है और फिर सुपर टेट का कुछ % लेके जोड़ के उसी हिसाब से आपको जिला का आवंटन किया जाता है। तो यहाँ आपने सरकारी टीचर कैसे बनें की चयन प्रक्रिया को भी समझ लिया है. तो आप मेहनत खूब कीजिये अच्छे अंक अर्जित कर पाएं और अच्छे स्कूल मिल सके।

Conclusion:-

दोस्तों आज आपने जाना सरकारी टीचर कैसे बनें? टीचर बनना अपने आप में और पूरे देश के लिए गौरव की बात है। और आज के समय में scope भी काफी अच्छा है। प्रतियोगिता जरूर मिलेगी पर मेहनत करने से सफलता ही कदम चूमती है। मेरे द्वारा बताये गए कोर्सेज को आप अपनी इच्छा से कर सकते हैं।
कमेंट करके बताइये आप किस टॉपिक पे ब्लॉग चाहते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे आपकी सहायता करने की।
हमसे जुड़ने के लिए हमारे सोशल हैंडल को फॉलो करें
टेलीग्राम Join Us
इंस्टाग्राम Follow Us
उम्मीद करते हैं की आपको मेरे द्वारा दी जानकारी आपके टीचिंग करियर के लिए सहायक होगी। आपके लिए ये जानकारी हेल्पफुल रही हो तो टिप्पड़ी करके जवाब जरूर दीजिये और हमारे ब्लॉग को फॉलो और शेयर करे जिससे हमारे द्वारा और भी जानकारी आप तक आसानी से पहुंच सके।
आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।

5 thoughts on “सरकारी टीचर कैसे बनें? How to Become a Government Teacher? जानिये सरकारी अध्यापक बनने के 4 तरीके हिंदी में।”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.